गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कड़ी मशक्कत के बाद सेमीफाइनल में अल्काराज

मैड्रिड : स्पेन की युवा सनसनी और शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कराज कड़ी मशक्कत के बाद रूस के कारेन खचानोव को हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। इसी हफ्ते अपना 20वां जन्मदिन मनाने वाले अल्काराज ने बुधवार को 10वीं सीड खचानोव को 6-4, 7-5 से मात दी। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी अल्कराज रविवार के फाइनल में जगह बनाने के लिये बोर्ना कॉरिक या डेनियल अल्तमाइर में से किसी एक से मुकाबला करेंगे। अल्काराज ने जीत के बाद कहा, “मैं इस तरह के शानदार स्तर पर खेलकर मैच को खत्म करने से बहुत खुश हूं। अलग-अलग शॉट लगाने और टेनिस को अलग बनाने की कोशिश करना मेरी शैली है। यही मेरा खेलने का तरीका है।” इसी बीच, महिला एकल में रूस की 12वीं वरीय वेरोनिका कुदेरमेतोवा अमेरिका की तीसरी वरीय जेसिका पेगुला को 6-4, 0-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *