गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक और वैन की भिड़ंत में चार की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के चुरू जिले में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सुजानगढ़ मार्ग पर पडिहारा रेलवे फाटक के पास ट्रक और वैन में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से चार युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि कल रात लगभग 11 बजे यह भीषण हादसा हुआ। वैंन में सवार तीन युवक मौके पर ही दम तोड़ गए। एक युवक को हालत गंभीर होने के कारण रतनगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रेफर किया गया लेकिन वह भी रास्ते में दम तोड़ गया या। हादसे में ग्वार से लदा ट्रक पलट गया। इसके चालक और परिचालक मौके पर से गायब हो गए। टक्कर इतनी जोर से हुई कि वैन के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पूर्ण रूप से शिनाख्त नहीं हुई है। एक मृतक रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनवारी का और दूसरा सुजानगढ़ सदर थाना अंतर्गत गांव बोझलाई का निवासी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *