गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने नवनिर्मित कार्यालय ‘कर्ण कमल’ का लोकार्पण किया

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को करनाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्मित कार्यालय ‘कर्ण कमल’ का लोकार्पण किया । खट्टर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए ‘कर्ण कमल’ कार्यालय नहीं, संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र राजू और संगठन के अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ नवनिर्मित जिला कार्यालय ‘कर्ण कमल’ का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। खट्टर ने कहा,“ मुझे विश्वास है कि अन्य कार्यालयों की भांति -‘कर्ण कमल’ भी युवाओं में संस्कारों का प्रसार करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *