मुंबई : शेयर बाजार में करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे मजबूत होकर 81.74 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.80 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 81.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 81.66 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 81.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.80 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे मजबूत होकर 81.74 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
