गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में सरेराह चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुलताई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नम्रता सोधिया ने आज बताया कि बुधवार रात को आरोपी सानिफ उर्फ शाहनीफ मलिक (23) निवासी आजाद वार्ड की नगर के गांधी चौक के पास अंडा दुकान पर सिमरन खान (26) निवासी इंदिरा वार्ड का विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दुकान पर रखे चाकू से सिमरन के गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पहुंच गए थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसडीओपी ने बताया कि मृतक युवती आरोपी को ब्लैक मेल कर रुपए लेती थी। घटना की रात को भी युवती आरोपी से रुपए लेने उसके अंडा दुकान पर गई थी जहां घटना घटित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *