गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेक्टर पलटने से दो की मृत्यु, तीन घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर पलटने के कारण दो बच्चों की मृत्यु हो गयी और परिवार के ही तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम कावड़गांव गांव में एक ही परिवार के पांच लोग ट्रेक्टर पर सवार होकर खेत की जुताई कर रहे थे। ट्रेक्टर अचानक पलट जाने से दो बच्चों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। तीनों घायलों को भानपुरी के अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में पुल्लू कश्यप (08) और कमल कोर्राम (06) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *