जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह अपने घर के पीछे बुधवार रात में आंधी तूफान से गिरे केबल तार को आज सुबह मोड़ रहे थे। केबल तार बीच में कहीं पर कटे होने से उसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी, जिससे केबल तार को मोड़ रहे विजय बहादुर करंट की चपेट में आ गए, वही चाचा को करंट से झुलसते देख बचाने के लिए दौड़े भतीजे संतोष सिंह (43) भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
