गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वयोवृद्ध व्यक्ति ने किया आत्मदाह

सिद्दीपेट : तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में पोटलापल्ली गांव के एक वयोवृद्ध व्यक्ति ने आत्मदाह कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वेंकटैया (90) नाम के वयोवृद्ध ने गुरुवार शाम को आत्मदाह कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित वेंकटैया ने अपने चार पुत्रों और एक पुत्री में समान रूप से जमीन बंटवारा कर दिया था, लेकिन जब उनकी देखभाल सामने आयी तो सभी ने सिर्फ एक-एक महीने तक ही सेवा करने के लिए कहा, जिससे वेंकटैया पुत्रों के इस फैसले से काफी आहत हुए। उन्होंने बताया कि वह अपन बच्चों के फैसले से इस कदर परेशान हो गया कि उन्होंने दो मई को एक राजनेता को फोन किया और उनके घर पर रात बिताई। जिसके बाद वह अपने दूसरे पुत्र के घर जाने की कहकर वहां से भी निकल आए लेकिन वह अपने पुत्र के घर नहीं पहुंचे और कल शाम उनका पोटलापल्ली गांव के नजदीक येल्लम्मा कुंटा के पास जला हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *