गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : पांच लोगों की मौत

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में विजौर-गुहागर राजमार्ग पर अमृतवाड़ी फाटा पर शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि यह परिवार कार से गंगापुर में भगवान श्री दत्ता के दर्शन करने के बाद जट लौट रहा था, तभी उनका वाहन सड़क किनारे खड़े एक डम्पर से टकरा गया। दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान कार चालक दत्ता हरिबा चव्हण (40) , नामदेव पुनप्पा सावंत (65), पद्मिनी नामदेव सावंत (60), श्लोक आकाशदीप सावंत (08) और मयूरी आकाशदीप सावंत (38) के रूप में की गयी है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *