गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़वानी : पाँच पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

बड़वानी : बड़वानी पुलिस की दो टीमों ने 13 आग्नेय अस्त्रों के साथ पांच पेशेवर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियार के निर्माण व राष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई के मामलों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 आग्नेय अस्त्र, दो मोबाइल फोन, एक दुपहिया वाहन और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व सामग्री जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में खुरमाबाद निवासी अजीत सिंह उसके पुत्र अकाल सिंह व कमल सिंह, पलसूद थाना क्षेत्र के उंडी खोदरी निवासी रामपाल सिंह और राम गढ़ी निवासी तोताराम आर्य को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के अवैध हथियार के निर्माण व पंजाब हरियाणा महाराष्ट्र तथा अन्य प्रदेशों पर सप्लाई की बात सामने आई है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ में।और भी तथ्य सामने आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बड़वानी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार निर्माता हथियारों की बड़ी डील करने वाले हैं। इसके चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापत को निर्देश देकर एसडीओपी सेंधवा कमल सिंह चौहान और सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।
एक टीम ने खुरमाबाद में दबिश देकर 7 देशी पिस्तौल,12 बोर के 5 देशी कट्टे तथा हथियार निर्माण के उपकरण व सामग्री बरामद की गई। यहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ,जबकि सोहन सिंह फरार हो गया। दूसरी टीम ने तोताराम निवासी रामगढ़ी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल एक मोबाइल और दुपहिया वाहन जब्त किया गया। उसके द्वारा सोहन सिंह सिकलीगर निवासी खुरमाबाद से हथियार खरीदना बताया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक लूट समेत पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। जिसमें कमल सिंह के दो और रामपाल सिंह के एक अपराध दर्ज हैं ।इसके अलावा अन्य आरोपियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड पता किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *