सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र में देवी का दर्शन कर पैदल घर लौट रही 28 वर्षिय महिला बीते सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई थी। इस मामले में आज मैहर के अनुविभागीय राजस्व ने पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में अपराधी अंडा उर्फ आनंदराम तिवारी एवं राजा बाबू की अवैध रुप से बने मकान के कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।
