दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय में आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कल्लू रैकवार शाम को अपने घर जा रहा था कि पुराना बाजार में राधा रमण मंदिर के समीप दीपक एवं सौरभ नाम के दो युवकों द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान कल्लू रैकवार की मौत हो गई। घटना में अन्य आरोपी भी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
