गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजनाथ ने एलओसी पर की सुरक्षा की समीक्षा

जम्मू : राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सैन्य आधार शिविर का दौरा किया और केंद्र शासित प्रदेश में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री सिंह ने सैनिकों के साथ बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने को लेकर उनकी वीरता और उत्साह की सराहना की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन क्षेत्रों में भारतीय सेना के जवानों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर चौकसी के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि सरकार और देश के लोग सशस्त्र बलों के साथ हैं। उन्होंने सैनिकों को उसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया। श्री सिंह ने राजौरी में देश की सेवा करते हुए शुक्रवार को सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा,“उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *