गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेंट की दुकान में लगी आग से सामान हुआ राख

बारां : राजस्थान में बारां जिले के समरानियां कस्बे में खटका रोड़ पर स्थित टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में भरा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात से तड़के के बीच की बताई जा रही है। आग लगने का पता तड़के 4 बजे लगा। पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि फायर बिग्रेड को सुबह पांच बजे ही सूचित कर दिया था, इसके बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी राजपाल सिंह तंवर मय पुलिया जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग पर काबू पाने में असमर्थ नजर आ रहे थे। बाद में फायर बिग्रेड सुबह 6:30 बजे पहुंची और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *