गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान का शव मिला खेत में पेड़ से लटकता

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक किसान का शव रविवार सुबह खेत में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा के गांव परशुरामपुर निवासी लालू (40) पुत्र सुंदर किसान का शव आज खेत पर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने पेड़ पर किसान का लटकता शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। किसान के खेत में मक्के की फसल लगी हुई है। फसल की रखवाली करने के लिए वह प्रतिदिन रात को खेत जाता था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद किसान फसल की रखवाली के लिए चला गया। रविवार सुबह किसान का शव खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदे से लटकता मिला।

इस पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक किसान लालू की बेटी राधा ने अपनी माँ पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह हत्या कराने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मां का पड़ोस के गांव निवासी ग्रामीण से प्रेम प्रसंग चल रहा है। राधा ने बताया कि उसकी शादी इसी माह होने के बाद से मां उसके पिता को रास्ते से हटाने में लग गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटी ने आरोप लगाए हैं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *