गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला हॉकी अकादमी जल्द होगी शुरू

जालंधर : भगवंत मान ने रविवार को सुरजीत हॉकी सोसाइटी द्वारा जालंधर में क्षतिग्रस्त फ्लड लाइटों को नई एलईडी से तब्दील करने एवं सुरजीत हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी अकादमी खोलने की मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किये। सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा ने रविवार को जालंधर में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ बैठक में हॉकी के खेल पर चर्चा करते हुए बताया कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बाल्टर्न पार्क, जालंधर में वर्ष 2006 में लगाई बल्बों पर आधारित दोषपूर्ण फ्लड लाइटों को नई एलईडी तकनीक से बदल दिया जाना चाहिए जिससे 75 फीसदी बिजली की बचत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक मांगपत्र सौंप कर कहा कि पंजाब में महिला हॉकी के स्तर में भारी गिरावट को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार की ओर से 12 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करते समय जालंधर में चल रही पुरुष ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी अकादमी की तर्ज पर महिला हाकी अकादमी शुरु करने को घोषणा की गई थी। उन्होने कहा कि फैसले को अभी लागू नहीं किया गया, जो तुरन्त लागू किया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसी दौरान कहा कि वह हॉकी के खेल से बहुत प्यार करते हैं और पंजाब सरकार हॉकी के विकास के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है । उन्होंने इन दोनों मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *