गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर : नशीले पदार्थों के छह तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों पर छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बारामूला जिले के चिनार क्रॉसिंग पट्टन में स्थापित चौकी के समीप पुलिस दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय पकड़ा , जब उन दोनों ने रोके जाने पर भागने की कोशिश की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजार मोहल्ला पट्टन निवासी शब्बीर अहमद शेख और आशिक अहमद खांडे के रूप में हुई है। उनके पास से 210 स्पैस्मोप्रोक्सीवॉन प्लस कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट के सात सिरप बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बारामूला जिले के बोनियार मार्केट में नाका चेकिंग के दौरान वांछित ड्रग तस्कर त्रिकंजन बोनियार निवासी अब्दुल कयूम गनी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने हैदरपोरा बाईपास फ्लाईओवर पर स्थापित एक चेकपॉइंट पर दो व्यक्तियों के साथ एक वाहन को रोका और उन्हें रुकने का इशारा किया। वाहन चालक ने हालांकि मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उनका पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में इनके कब्जे से 24 बोतल नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सैयद हैदर कॉलोनी हैदरपोरा श्रीनगर निवासी सलीम यूसुफ और हैदरपोरा के फाजिल इकबाल के रूप में हुई है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अदपोरा चौराहे पर पुलिस ने बोंगम निवासी समीर अहमद मलिक उर्फ गामा को पकड़कर उसके पास कोडीन फास्फेट की 11 बोतलें बरामद की। उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *