रामपुर : यूपी चैलेंजर्स ट्रॉफी के आज खेले गये फाइनल मुकाबले में रामपुर की क्रिकेट टीम ने आगरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले कानपुर में हुए यूपी वेटरन टूर्नामेंट में आगरा की टीम से हारी रामपुर की टीम ने आज पुराना हिसाब बराबर कर लिया। प्रदेश की 40 टीमों में से उभरकर फाइनल में आईं आगरा और रामपुर की टीमों के बीच आज फाइनल मैच हुआ। विजेता रामपुर और उपविजेता आगरा की टीमों को पुरुस्कार वितरण और हौंसला अफजाई के लिए इंडियन टीम के पूर्व खिलाड़ी गोपाल शर्मा और शशिकांत खांडेकर मौजूद रहे।
भारतीय क्रिकेट जगत में चैलेंजर्स ट्रॉफी के जरिए एक टीम का चयन किया जाता है। इसी प्रकार पूरे यूपी में एक टीम सेलेक्ट करने के लिए यूपी चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रदेश के 40 जिलों से टीमों ने आपस में लीग मैच खेले जो प्रत्येक संडे खेला जाता है। इनमें दो टीमों का चयन किया गया। इन दो टीमों को बोर्ड इलेवन और प्रेसिडेंट इलेवन टीम से जूझकर यूपी चैलेंजर्स ट्रॉफी पर कब्जा किया। यूपी की आगरा और रामपुर की टीमों ने बोर्ड इलेवन और प्रेसिडेंट इलेवन के बीच मैच खेला। इसमें रामपुर और आगरा की टीमें उपविजेता रहीं।
यूपी वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक शर्मा ने बताया कि पहले यूपी वेटरन ट्रॉफी में रामपुर की टीम आगरा से हारी थी, जबकि आज रामपुर की टीम ने फाइनल में आगरा को हराकर पुराना हिसाब बराबर कर लिया। एसोसिएशन के चेयरमैन डा तनवीर अहमद ने बताया कि फाइनल मैच में इंडियन टीम में करीब 10 साल खेल चुके शशिकांत खांडेकर और गोपाल शर्मा के अलावा अन्य क्रिकेट के नामचीन खिलाड़ियों ने टीमों की हौंसला अफजाई की। रामपुर की टीम को यूपी चैलेंजर्स ट्रॉफी पर कब्जा करने पर सीओ सिटी अनुज चौधरी और इंडियन टीम के खिलाड़ियों ने पुरुस्कार वितरित किए। साथ ही सभी खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की।
रामपुर ने जीती चैलेंजर्स ट्रॉफी
