गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेट्रोल छिड़क आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ जिले के अरनोद थानाक्षेत्र में विवाहिता पर पेट्रोल डाल आग लगाकर हत्या के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया हैं गिरफ्तार आरोपी पीडिता महिला का पति भवानी शंकर सिकलीकर (47) निवासी टीला खेड़ा थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर एमपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भवानी शंकर ने अपने माँ-बाप, बच्चे और पत्नी कमला के साथ मिलकर अरनोद थाना क्षेत्र में भरने वाले गौतमेश्वर महादेव मेले में तीन-चार दिन पहले अलग-अलग दुकान लगाई थी। शनिवार को भवानी शंकर ने अपनी पत्नी कमला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले की तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था म पत्नी पर पेट्रोल डालते समय खुद के कपड़ों पर आग लग जाने की वजह से झुलस भी गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *