गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विहिम मातृशक्ति मिशन प्रेम जिहाद के खिलाफ चलायेगा अभियान

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति मिशन (विहिम) की साप्ताहिक बैठक आज रविवार को नगर के मौहल्ला नया बाजार स्थित कार्यलय पर सम्पन्न हुई और बैठक में प्रेम जिहाद के खिलाफ अभियान चलाये जाने का फैसला किया गया। बैठक में यूपी पुलिस के जवान द्वारा झूठे प्रेमजाल में फंसा कर सनातनी युवती के शारारिक शोषण की घटना पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी पंकज वालिया ने कहा कि विधर्मियो द्वारा सोचे समझे मिशन के तहत प्रेम जिहाद चलाया जा रहा है। अगर प्रेम जिहाद मिशन को रोका नही गया तो यूपी भी केरल के रास्ते पर चल निकलेगा।
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी सनातनी परिवार की कोई भी लड़की मिशन प्रेम जिहाद की साजिश का शिकार बनती है तो विश्व हिंदू महासंघ उसके परिवार को निशुल्क कानूनी मदद के साथ हर सम्भव आर्थिक मदद भी करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजिका सरोज गोयल ने कहा कि उनके संज्ञान में आज एक प्रकरण आया है कि जिसमें पीलीभीत में तैनात यूपी पुलिस के जवान इमरान विगत तीन सालों से नाम बदल कर एक हिन्दू युवती का शारारिक शोषण कर रहा था। पीड़ित युवती के अनुसार आरोपी इमरान जिसने अपना नाम रोहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा तीन सालों से उसने और उसका भाई जबरदस्ती उसके साथ शारारिक सम्बन्ध बनाता आ रहा था।
बैठक में ही मौजूद पीड़ित युवती ने विहिम पदाधिकारियो को बताया कि आरोपी इमरान जनपद शामली का रहने वाला है और आरोपी इमरान व उसके भाई के विरुद्ध पीलीभीत थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस आरोपी इमरान व उसके भाई को गिरफ्तार नही कर रही है। उसने बताया यदि उसे इंसाफ नही मिला तो वो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गुहार लगाने गोरखपुर तक जाएंगी। बैठक में उपस्थित मातृशक्ति जिलाध्यक्ष सीमा गर्ग व महामंत्री सीमा शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ, विधर्मियो द्वारा चलाए जा रहे प्रेम जिहाद के खिलाफ अतिशीघ्र जनजागरण अभियान चलाएगा। जिसके तहत मातृशक्ति की पदाधिकारी सनातनी परिवार के घर जाकर युवतियों को जाग्रत करेंगी। बैठक में महिमा वालिया, रेखा सिंह, मुस्कान, पलक गर्ग, वैष्णवी, संगीता, संतोष, काजल आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *