गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच : हत्या के दोषी को उम्रकैद

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने को आज अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न होने पर आरोपी को एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। दीवानी न्यायालय के जिला शासकीय अधिवक्ता मुन्नू लाल मिश्र ने मंगलवार को बताया कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंद टेपरा दाखिला बदरौली निवासी श्रीपाल ने 30 मई 2020 को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 23 मई 2020 की रात से उसकी पत्नी 55 वर्षीय शिवाका देवी गायब थी। 29 मई 2020 को सूचना मिली कि उनकी पत्नी की शव बाबा कुट्टी के पास पडा है।
विवेचना के दौरान वादी तथा उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके घर बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मजगामा निवासी रामसरन पुत्र चतुरी का आना-जाना था। रामशरण का अवैध संबंध मृतका शिवाका से हो गया था। जानकारी होने पर दोनों को मिलने जुड़ने से रोका गया 23 मई 2020 को शिवा का देवी रात 10 बजे अचानक गायब हो गई और 29 मई को उनका शव बाबा कुट्टी के पास पाया गया। पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। जिला व सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने दोनों पक्षों की बहस सुनने तथा पत्रावली का अध्ययन करने के बाद हत्या अभियुक्त रामचरण को धारा 302 में आजीवन कारावास तथा 50 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही धारा 201 में दो वर्ष का कारावास तथा एक हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियुक्त की ओर से सुनवाई के दौरान इस मामले में जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *