गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शोपियां में लश्कर के दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि शोपियां थाने में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा,“पुलिस ने सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।” पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान छोटीपोरा शोपियां के शाहिद अहमद लोन और बोरीहलान शोपियां के वसीम अहमद गनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खुलासे पर एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, चार पिस्टल राउंड, एक साइलेंसर, एक आईईडी, एक रिमोट कंट्रोल, दो बैटरी, एके 47 राइफल की एक खाली मैगजीन समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इससे पहले दो मई को पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मामले की जांच के दौरान दारमडोरा शोपियां निवासी लश्कर के आतंकवादी सहयोगी तनवीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *