गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा विधायक और भाजपा नेता के बीच जमकर हुई मारपीट

अमेठी : निकाय चुनाव के एक दिन पूर्व बुधवार को अमेठी मे समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राकेश सिंह और गौरीगंज नगर पंचायत प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह के बीच कोतवाली के अंदर के जम कर मारपीट हुई। चुनाव के दौरान इस तरह की हुई घटना ने चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सटे हुए कोतवाली परिसर में हुए इस मारपीट का वीडीओ सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी ने शांति व्यवस्था कायम रहने का दावा किया है।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह मंगलवार शाम से पुलिस प्रशासन से नाराज खोकर कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। आज सुबह भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली परिसर में पहुंच गए। दोनों लोगों से कहासुनी होते-होते मारपीट में तब्दील हो गई। दीपक सिंह द्वारा गाली दिए जाने पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपना आपा खो दिया और कोतवाली परिसर में ही रश्मि सिंह के पति की पिटाई करने लगे। देखते ही देखते चारों तरफ भगदड़ मच गई ।घटना पर काबू पाने के लिए वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ पड़े।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को पीटते नजर आ रहे हैं। मामले से संबंधित एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह किसी को धमकी भरे अंदाज में गाली देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं । पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी ने बताया कि कोतवाली परिसर में धरना दे रहे सपा विधायक और दीपक सिंह का अचानक आमना सामना हो गया। जिसमें दोनो लोगों के बीच कुछ हाथापाई हुई ।वहां पर मौजूद पुलिस ने मामले को तुरंत सामान्य कराया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *