अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले एवं जयपुर मंडल के अधीन किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज एक अधेड़ के ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जयपुर से उदयपुर की ओर सफर कर रहे अधेड़ ने स्टेशन पर पानी पीने के लिये ट्रेन के रूकने का इंतजार करे बिना जोखिम उठा ली और संतुलन बिगड़ जाने से हादसा घटित हो गया। मृतक की पहचान जयपुर शास्त्रीनगर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा (52) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा।
