गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्थलगांव : बिस्किट फैक्ट्री में आग

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में आज एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लगने भारी नुकसान हुआ है। नगर निरीक्षक भास्कर शर्मा ने बताया कि चार घंटे के बाद आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। इस भीषण अग्नि की घटना मे किसी प्रकार से जनहानि की घटना नहीं हुई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घरों से भी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाना पड़ा। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए अम्बिकापुर और जशपुर से दमकल वाहन बुलाऐ गए, लेकिन काफी विलंब से दमकल वाहन पहुंचने से लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त था।
उन्होंने बताया कि शहर के युवक और पुलिस बल ने छोटे बड़े टेंकरों की मदद लेने के साथ फैक्ट्री की दीवारों को बुल्डोजर से तोड़ कर बचाव कार्य किया गया। जिसके बाद भी आग की लपटें उंचाई तक दिखाई दे रही थी। इस अग्नि कांड में लाखों रुपये का सामान और मशीनें जल कर खाक हो गई। पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *