गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूरज ताल झील बर्फ से ढकी

हलके वाहनों के लिए खुलेगा बारालाचा दर्रा

केलांग (सरचू ,जिंग जिंग बार) : हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के केलांग में मई माह में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली विश्व प्रसिद्ध सूरजताल झील इस बार बर्फ से ढ़की हुई है। अभी झील का दीदार करना असुरक्षित है। बर्फ पिघलने के साथ साथ पल भर में पानी जम भी रहा है। यह बात उपायुक्त राहुल कुमार ने झील का अवलोकन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के उपरांत अगर मौसम अनुकूल रहा तो सीमा सड़क संगठन की ओर से बारालाचा मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल दीपक ताल तक ही पर्यटकों को आने की अनुमति है।
उन्होंने कहा कि केलांग मुख्यालय से गुजरने वाले सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 485 किलो मीटर लम्बे मनाली लेह राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहाली के कार्य का उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में जिला प्रशासन, सीमा सड़क सगठन, पुलिस की सयुंक्त टीम ने बारालाचा 4850 मीटर ऊँचे दर्रा का जायजा लिया, संयुक्त टीम ने जिला की अंतिम सीमा सरचू तक दौरा किया।
बारालाचा दर्रा से नीचे लेह की और भरतपुर तक भारी हिमपात से मार्ग तंग व बर्फ की फिसलन होने के कारण हलके वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं हो पाया है । फिलहाल सयुंक्त टीम ने यह निर्णय लिया है मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर सीमा सड़क संगठन मार्ग को हलके फोर बाई फोर वाहन के लिए ही बहाल करेगा। कुमार ने ऑफिसर कमांडिंग बीआरओ मेजर रविशंकरन को निर्देश देते हुए कहा की एक सप्ताह के भीतर मार्ग के चैड़ा करने व जमीं हुई बर्फ को हटाने के काम में तेज गति प्रदान करें।
उन्होंने यह भी कहा कि बीआरऒ के दारचा से कर्मयोगिओं (श्रमिकों) को तैनाती स्थल की ओर सुरक्षित तरीके से भेजा जा रहा है ताकी बहाली कार्य में तेजी ला सके । उन्होंने ने कहा की बीआरओ 70 आरसीसी के साथ रोजाना इस मार्ग की बहाली का अपडेट लिया जा रहा है । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से एडवाइजरी भी जारी की जा रही है ताकी प्रतिकूल मौसम में भी एहतियात बरती जा सके ।
मेजर रवि शंकर ऑफिसर कमांडिंग 70 आर सीसी स्टिंगिरी ने बताया की सीमा सड़क सगठन दीपक प्रोजेक्ट ने 25 मार्च को ही इस दर्रे के मार्ग से बर्फ हटाने का कर पूर्ण कर लिया था। लेकिन अप्रैल, मई माह में बर्फवारी और खराब मौसम के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई । लिहाजा पुनः इस मार्ग को बहाल करने के लिए कमर कसी है और 1 सप्ताह के भीतर हल्के वाहनों के आवाजाही के लिए खोलने का संकल्प लिया है ।
सरचू तक मार्ग का जायजा लेने पहुंचे संयुक्त टीम में जिला पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मयंक चैधरी ने कहा कि मौसम के अनुकूल होते ही दारचा से पुलिस चेक पोस्ट को सरचू के लिए अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जाएगा ताकी इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जा सके ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग पर जिंग जिंग बार से सरचू तक संचार नेटवर्क ना होने की वजह से अस्थाई चेकपोस्ट ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु प्रबंधन के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में रेस्क्यू के लिए गुरखा वाहन प्रदान किये हैं एक वाहन दारचा से सरचू तक किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैनात किया गया है ।एस डी एम केलांग रजनीश शर्मा भी दल में शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *