गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जापान के चिबा में भूकंप के झटके

टोक्यो : जापान के चिबा प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 4 मापी गयी है। भूकंप प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजकर 16 मिनट (बुधवार को 19:16 जीएमटी) पर आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापान के 7-ग्रेड स्केल पर पांच थी। एजेंसी के अनुसार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *