भोपाल : नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रदेश में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म टैक्स फ्री ही है। मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में बताया कि फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष से विनम्र अनुरोध है कि ये फिल्म टैक्स फ्री है और उसका कोई भी टैक्स ना लें। प्रदेश में ये फिल्म टैक्स फ्री है और टैक्स फ्री ही रहेगी। कोई भी भ्रम में ना रहे। दरअसल कल वाणिज्यिक कर विभाग का एक कथित आदेश वायरल हो गया था, जिसमें कहा गया था कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का पुराना आदेश निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद ये भ्रम पैदा हो गया था, लेकिन देर रात विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि फिल्म टैक्स फ्री ही है।
