गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली करेंसी के गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बहराइच : नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरूवार को नकली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये 52 हजार रूपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की गयी है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि लखीमपुर जिले से नकली नोट की खेप जिले में आने की सूचना मिली थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक की अगुवाई में एसएसआई रुदल बहादुर सिंह, राहुल सिंह, रामवीर चौहान के साथ बहराइच एटीएस निरीक्षक कुलदीप सिंह, विश्वजीत राय, रंजीत कुमार, सतीश कुमार भारती, नीरज सिंह, श्रावस्ती एटीएस के निरीक्षक वासुदेव राणा, अरुण कुमार, कपिल शर्मा और नवनीत कुमार की टीम सुमेरपुर मोड़ के पास जांच शुरू की। जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। वाहन की सघन तलाशी के दौरान 52 हजार रूपये नकली भारतीय नोट, पांच हजार नेपाली नोट, एक लैपटाप, प्रिंटर, कैंची और जाली मुद्रा बनाने के पेपर, आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, पांच मोबाइल बरामद हुआ। इस पर पुलिस टीम सभी को थाने ले आई।
आरोपियों की पहचान लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी मुस्ताक , हसनपुर कटौली निवासी सलीम , अलीम निवासी वीरसिंहपुर, फैजुल हसन उर्फ सैदुल त्रिकोलिया और रायपुर गांव निवासी कुलदीप अवस्थी निवासी रायपुर ईसानगर लखीमपुर के रूप में हुई। सभी के विरुद्ध भारतीय नकली मुद्रा बनाकर बाजार में चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद रूपये और उपकरण के साथ दिल्ली नंबर की गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *