गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनभद्र : आदिवासी बालिका का धर्म परिवर्तन

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के मांची क्षेत्र में एक विवाहित युवक द्वारा अनुसूचित जनजाति की नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अनुसूचित जनजाति चेरो समुदाय का निर्धन व गरीब व्यक्ति है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पल्हारी ग्राम निवासी असलम एक माह पुर्व बहला फुसला कर नौगढ़ जिला चंदौली लेकर चला गया था जहां करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना देने पर उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में असलम और उसके पिता ने दबाव बनाकर एक लाख रुपया देकर समझौता करा दिया गया और लड़की उसके घर आ गयी।
पुलिस काे दी गयी तहरीर में पीड़ित पिता ने कहा कि दो मई को असलम फिर उसकी लड़की को भगा कर ले गया और उसका ब्रेनवाश कर उसका धर्मान्तरण करा निकाह कर लिया जबकि असलम पहले से ही शादीशुदा है। निकाह करने के बाद असलम उसकी पुत्री को लेकर घर आया तो हमने इसका विरोध किया। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट, अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व अन्य संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *