गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगा स्नान करते दो किशोरियां डूबी

एक शव बरामद

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर गुरूवार को गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहने डूब गई, जिसमें एक किशोरी का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी जोधनसिंह राजपूत की दो पुत्रियां देविका (14) और वंदना (12) अपनी बड़ी बहन निशा राजपूत के ससुर राजीव कुमार के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने पहुंची। दोनो घाट के पैटून पुल से गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंची और स्नान करने लगी कि गहरे जल में पैर फिसलने से दोनों डूव गई। इस दौरान गंगा किनारे बैठे बड़ी बहन के ससुर राजीव कुमार ने चीख पुकार के साथ परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा के गहरे जल से देविका का शव बरामद कर लिया जबकि वंदना की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *