गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विविधताओं से भरा भारत सांस्कृतिक रूप से एक

जयपुर : कलराज मिश्र से शुक्रवार को यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत ओडिशा से आए युवाओं ने मुलाकात की। मिश्र ने इन युवाओं से संवाद के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विविधताओं से भरा भारत सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से एक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवा सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के नजदीक आते हैं और उन्हें भिन्न-भिन्न राज्यों की भाषा-बोली, खान-पान, सभ्यता-संस्कृति को जानने-समझने का अवसर मिलता है।
युवाओं द्वारा संविधान उद्यान के बारे में उत्सुकता व्यक्त किए जाने पर मिश्र ने कहा कि संविधान की संस्कृति के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से राजभवन में यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। ओडिशा से आए इन युवाओं ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान लागू होने के विभिन्न चरणों से जुड़े कला रूपों को देखा और इसे अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *