गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा लायन सफारी में एशियाटिक लायन केसरी बीमार

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थित लायन सफारी में एशियाटिक शेर केसरी के गंभीर रूप से बीमार होने से सफारी प्रबंधन बेचैन हो गया है। सफारी में शेर का इलाज मथुरा और कानपुर से आयी पशु चिकित्सकों की टीम कर रही है। पार्क के उप निदेशक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि केसरी शेर की पीठ पर बड़ा घाव का निशान नजर आने से सफारी के अधिकारी चिंतित बने हुए है। शेर के बीमार होने के बाद सफारी प्रबंधन ने मथुरा और कानपुर से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया । सफारी के डॉक्टरों के इलाज से आराम ना मिलने के बाद कानपुर के डॉ नासिर को उसके इलाज के लिए बुलाया गया है। शुक्रवार को डॉ नासिर इटावा पहुंचे और उन्होंने सिर केसरी का इलाज शुरू कर दिया ।
सफारी के डिप्टी डायरेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि शेर केसरी की पीठ में चोट लग गई थी और फिर घाव भी हो गया था जो बढ़ गया। इसके इलाज और ऑपरेशन के लिए कानपुर से डॉक्टर नासिर को बुलाया गया है, वह शुक्रवार को इटावा पहुंच गए हैं और शेर केसरी का इलाज भी शुरू कर दिया है। सफारी में इस समय 18 शेर है । केसरी वह शेर है जिसने इटावा सफारी में ही जन्म लिया था। पिछले दिनों उसके चोट लग जाने के बाद से तबीयत खराब होती गई और इलाज में आराम ना मिलने पर अब कानपुर के डॉक्टर को बुलाया गया है। इसके साथ ही मथुरा से भी विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *