गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युगल प्रेमी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के बालई माल और गवाझडा के दुर्गम पहाड़ी इलाके के जंगल में एक युगल प्रेमी का शव पेड़ पर लटका मिला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीरज सोनी ने आज शाम बताया कि कल शाम को बीजादेही थाने में सूचना मिली थी कि बालई माल और गवाझडा के दुर्गम जंगल में घोघरा नदी के पास लिप्पू धुर्वे (25) निवासी बालई माल और गुन्ताबाई (20) निवासी बालई रैय्यत के पेड़ पर फांसी लगाने से उनके शव लटके हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी बल के साथ रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए थे। दुर्गम पहाड़ी जंगल होने से शवों को ग्रामीणों का सहयोग लेकर आज सुबह मैदानी इलाके में लाया गया। चिचोली के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपाा गया। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग के संबंध थे। दोनो मंगलवार की रात घर से बिना बताए कही चले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *