सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बारातियों को लेकर लौट रही एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बारात लेकर लौट रही एक यात्री बस आज रामनगर थाना क्षेत्र के देवराज नगर के निकट एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चंद्र पाल सिंह व मलखान सिंह नामके दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को रामनगर के शासकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
