गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज वातानुकूलित बस में लगी आग

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मदनापुर थाना क्षेत्र में बरेली से कानपुर जा रही रोडवेज वातानुकूलित बस में शॉर्ट सर्किट अचानक आग लग गई। आग लगते ही सवारियों ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। बस पूरी तरह चल कर खाक हो गई। सभी सवारिया सुरक्षित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को यूनीवार्ता को बताया कि बरेली डिपो की वातानुकूलित रोडवेज बस सवारियां लेकर बरेली से कानपुर जा रही थी तभी मदनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदौखा गांव के पास पहुंची और बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिसके बाद चालक ने बस रोक दी और सवारियों में भगदड़ मच गई । बस के परिचालक देश दीपक सक्सेना ने बताया कि बस में 30 सवारियां बैठी थी सभी सवारियां सुरक्षित है तथा बस ने बहुत तेजी से आग पकड़ ली जिसके चलते बस की सभी सीटें और बस जल कर खाक हो गई। पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *