गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नागरिक केंद्रित शासन देश के विकास के लिए जरूरी

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने कहा कि नागरिक सेवाएं शासन की रीढ़ हैं और देश में सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन में एक मौलिक भूमिका निभायी है। धनखड़ शनिवार को उप-राष्ट्रपति निवास में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारियों द्वारा सह-लिखित पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस ऑन इंडियाज पब्लिक पॉलिसीज’ के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय शासन मॉडल, पारदर्शिता, जवाबदेही, डिजिटलीकरण, नवाचार और उद्यमशीलता पर केंद्रित है, जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों का सशक्तीकरण और उत्थान सफल योजनाओं से प्रभावित हुआ है और हाशिये पर रहने वाले नागरिकों की भी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन की अपनी अनूठी चुनौतियाँ हैं। देश के कुछ हिस्सों में सत्तारूढ़ व्यवस्था के साथ अधिकारियों की राजनीतिक घुसपैठ संघवाद को प्रभावित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *