गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चोरी के मामले में चार लोग गिरफ्तार

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का पत्थलगांव क्षेत्र में किसानों के सिंचाई पम्प, सोलर प्लेट और अन्य सामान चोरी करने वाला बड़ा गिरोह का सरगना सहित 4 बदमाशों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया इन चोरों से दो महंगी बाईक, 8 मोटर पम्प, 21 सोलर प्लेट सहित लाखों रुपये का सामान तथा नगदी रकम भी जप्त की है। इन बदमाशों के पकड़े जाने से यहांं दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों के खेतों से लगातार चोरी की वारदात होने से घरजियाबथान क्षेत्र के किसानों ने आपस में मिलकर खेतों की रखवाली करने का काम शुरू किया था। इस दौरान चोर गिरोह के दो सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ा गया था। इन चोरों से पूछताछ कर पुलिस ने चोरों का सरगना सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *