गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक में पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया है। इसलिए जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्ण बहुमत से पार्टी को सत्ता में लाया है। जिसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाईकमान बधाई के पात्र हैं।
वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान को जीत के लिए बधाई दी। नरेश चैहान ने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास ठप पड़ा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक से आते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत की शुरुआत के बाद अब देशभर में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत रही है। यह परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *