खरगोन। मध्यप्रदेश का खरगोन जिला मुख्यालय राजस्थान के जैसलमेर के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरगोन और जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि देश में सबसे ज्यादा है। खरगोन में इसके एक दिन पहले शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह 24 घण्टों में यहां 4 डिग्री का उछाल देखा गया। न्यूनतम तापमान में भी बीते 24 घंटों के दौरान बढ़ोत्तरी देखी गई। शुक्रवार को खरगोन का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
