गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पद्मश्री अहमद हुसैन ने विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियों से कराया परिचित

श्रुति नाद संगीत अकादमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखनऊ । श्रुति नाद संगीत अकादमी एल्डिको में संगीत सभा का आयोजन बहुत ही धूमधाम से हुआ। इसमें गजल, भजन सम्राट पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन एवं मो. हुसैन मौजूद रहे। उस्ताद अहमद हुसैन ने अकादमी के विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियों से भी परिचित कराया एवं बच्चों द्वारा कई भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें “गाइए गणपति जगवंदन” भी शामिल है। इसके पश्चात तुम किन किन मोरी कौन खबर ले गोवर्धन गिरधारी की भी प्रस्तुति दी गयी, जिससे उस्ताद लोग गदगद हो गए । बच्चों को दोनों उस्तादों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। कई बच्चों ने राग-जौनपुरी, भैरवी आदि की प्रस्तुतियां भी दीं। संस्था के संस्थापक डा. अंजनी कुमार मिश्र एवं संरक्षक एसजीपीजीआई के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. धर्मेंद्र भदौरिया ने गणेश मूर्ति भेंट की। इसके साथ ही यूपी के सूचना आयुक्त अजय उप्रेती ने भी दोनों उस्तादों को सम्मानित किया। संस्था के कई सदस्य महेन्द्र वर्मा, राजन मिश्र, संजय डेविड, अनुराग मिश्र, तबला वादक राजेश सिंह, आशुतोष नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *