गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने अपने संगठन पर किया है बहुत काम

सिंगरौली : कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले कमजोर था, परंतु अब कुछ वर्षों में पार्टी ने संगठन पर बहुत कार्य किया है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले बहुत कमजोर था, पिछले कुछ वर्षों में पार्टी संगठन पर मंडलम सेक्टर और बूथ स्तर पर बहुत काम किया गया है, जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का अब कोई परंपरागत गांव या मकान नहीं बचा, राजनीति काफी स्थानीय हो चुकी है और यह बात सबको समझ लेना अब आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में 25 वर्षों से भाजपा जीत रही है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी मानी जाती है, जितना राजस्व सिंगरौली पूरे प्रदेश को देता है, क्या उस अनुपात में यहां के विकास के लिए राशि भाजपा शासनकाल में दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर जनता को गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में सफल हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *