गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन युवक की झरने में डूबने से मौत

चेन्नई : तमिलनाडु की सीमा के समीप आंध्र प्रदेश के नागालपुरम में पर्यटकों के रूप में प्रसिद्ध कोन जलप्रपात का भ्रमण करने गये चेन्नई के तीन युवकों की मंगलवार शाम को झरने में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। कोन झरना तमिलनाडु की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है जो कि चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग दो घंटे तक चली तलाश के बाद, तीनों युवकों के शव बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को सत्यवेडु सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान माधवन, कार्तिक और नवीन के रूप में की गई है। चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके कारण तीनों दोस्तों ने एक साथ नहाने का कार्यक्रम बनाया था जिस दौरान यह दुर्घटना हुई और आज चेन्नई का तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *