गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु शराब त्रासदी: मेथनॉल के सेवन से हुई मौतें

चेन्नई : तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सी. सिलेंद्र बाबू तोंगहट ने कहा कि विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में शराब की दोहरी त्रासदी में 21 लोगों की मौत मेथेनॉल का सेवन करने के कारण हुई है। तोंगहट ने आज शाम एक बयान में प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए मेथनॉल का सेवन पीड़ितों द्वारा किया गया था , जिससे ये मौतें हुईं। यह अवैध शराब नहीं थी। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में मेथनॉल एक ही स्रोत था। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ितों द्वारा खाए गए पदार्थ के रासायनिक विश्लेषण से पुष्टि हुई कि यह मेथनॉल था।
डीजीपी ने राज्य में अवैध शराब के खात्मे के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों पर कहा कि 2022 में ताड़ी विक्रेताओं के खिलाफ 1,40,649 मामले दर्ज किए गए थे और 1,39,697 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और 37,217 लीटर अवैध शराब बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया। इस वर्ष अब तक 55,474 प्रकरण दर्ज कर 55,173 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2,55,078 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *