गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाइव स्ट्रीमिंग कर लगायी फांसी

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लालपुर क्षेत्र में नशे के लती एक युवक ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पांडेयपुर क्षेत्र निवासी कदाद रघुवंशी (32) ने मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने पिता और पत्नी से क्षमा मांगी और कहा कि वह एक अच्छा पुत्र नहीं बन सका। उसने पिता को उसकी मौत पर आंसू नहीं बहाने का सुझाव दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और नशे का लती था। उसके सबसे बड़े भाई लेनिन रघुवंशी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *