गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के एक हजार से कम नये मामले

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 13 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 870 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,94,822 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,84,058 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,214 घटकर 10,179 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,814 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2100 बढ़कर 4,44,42,065 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या में छह की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में तीन मामले बढ़े हैं।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में ओडिशा में सबसे ज्यादा 424 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 257 और आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। वहीं उत्तर प्रदेश में तीन, दिल्ली और महाराष्ट्र में दो-दो, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मिजोरम, पंजाब और तमिलनाडु में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *