गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जहरीले पदार्थ के सेवन से पति पत्नी की मौत

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में वृद्ध दंपत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार लुहारी गांव निवासी 58 वर्षीय हरदयाल सिंह और उसकी पत्नी 55 वर्षीय भागवती ने बुधवार की देर रात अपने खेत पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वृद्ध दंपत्ति द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *