गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वियातेक इटालियन ओपन से बाहर

रोम : दो बार की इटालियन ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक क्वार्टरफाइनल के दौरान लगी दाहिनी जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गयी हैं। पोलैंड की स्वियातेक बुधवार रात शुरू हुए और गुरुवार सुबह खत्म हुए क्वार्टरफाइनल में गत विंबलडन चैंपियन कज़ाकस्तान की एलिना रिबाकिना का सामना कर रही थीं। दो घंटे के खेल के बाद तीसरे सेट में स्कोर 2-2 से बराबर था जब स्वियातेक को मैच से हटना पड़ा। उन्होंने पहला सेट 6-2 से जबकि रिबाकिना ने दूसरा सेट 7-6 से जीता था।
इससे पहले दूसरे सेट में, स्वियातेक अपना घुटना पकड़कर खेल रही थीं। सेट समाप्त होने के बाद उन्होंने चिकित्सीय सहायता ली और तीसरे सेट के लिये घुटने पर पट्टी बांधकर लौटीं। तीसरे सेट में चार गेम गुज़रने के बाद उन्होंने रिटायर होने का निर्णय लिया। रिबाकिना ने मैच के बाद कहा, “मैंने टाईब्रेक में कुछ होते देखा, लेकिन मुझे नहीं पता था कि चोट इतनी गंभीर है। पहले दो गेम उन्होंने वास्तव में आक्रामक रूप से शुरू किए थे इसलिए मैं समझ गई कि वह ज्यादा हिल नहीं सकती थीं।”
रिबाकिना ने इस साल स्वियातेक को तीसरी बार हराया है। इस साल स्वियातेक की कुल छह में तीन हार रिबाकिना के हाथों आयी हैं। सेमीफाइनल में रिबाकिना की भिड़ंत येलेना ओस्तापेंको से होगी, जिन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन जीतने के बाद क्ले कोर्ट पर अपने पहले सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये पाउला बडोसा को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा का सामना यूक्रेन की एंहेलिना कालिनिना से होगा। इस हार के साथ रोम में स्वियातेक की 14 मैचों की जीत का सिलसिला समाप्त हो गया। साथ ही, गत रोलां गैरो चैंपियन के 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलने की संभावनओं पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *