गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गडकरी ने किया द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

चंडीगढ़ : हरियाणा के गुरुग्राम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पुराने राष्ट्रीय उच्चमार्ग के साथ ही अब द्वारका एक्सप्रेस-वे का नया विकल्प मिलेगा। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार गुरुग्राम के खेडक़ी दौला टोल के समीप एक्सप्रेस वे के ट्रंपेट इंटरचेंज से नयी दिल्ली के द्वारका तक निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह तथा दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना भी मौजूद रहे।

गडकरी ने खेडक़ी दौला के पास एक्सप्रेस वे पर बने इंटरचेंज का अवलोकन किया। इसके बाद वे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा द्वारका एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रदर्शनी में पहुंचे। इस एक्सप्रेस-वे के आरंभ होने से गुरुग्राम और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही इस परियोजना में सडक़ परिवहन की चार श्रेणी जो कि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाई ओवर होंगे। हरियाणा वाले हिस्से में इस सडक़ की लंबाई 18.9 किलोमीटर तथा दिल्ली वाले क्षेत्र में 10.1 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *