गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली भाजपा की एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार के परिसर में संपन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन करके बैठक का उद्घाटन किया।


बैठक में सांसद सरोज पांडे ने 30 मई से 30 जून तक चलने वाले पार्टी के प्रचार कार्यक्रम की संरचना पर प्रकाश डाला।
कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्धन, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मनोज तिवारी एवं आदेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहब सिंह, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, कार्यकारिणी संयोजक अशोक गोयल, प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित हुये।
बैठक में कार्यालय मंत्री हुकम सिंह ने गत कार्यकारिणी से आज तक के अंतराल में मृत पार्टी के कार्यकर्ताओं के निमित्त शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अपने उद्घाटन भाषण में बी एल संतोष ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को परिश्रम का फल मिलता है और उसके अनेक उदाहरणो में एक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा भी हैं। उन्होंने कहा पिछले कुछ सालों में दिल्ली में एक भ्रम और झूठ के सहारे एक नेता ने अपनी आम आदमी की छवि बनाई थी पर असल में उसके पीछे भ्रष्टाचार और अराजकता थी, जिसको तोड़ने का काम अब दिल्ली भाजपा ने किया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक गंभीर बीमारी की तरह है जो दिल्ली के स्वस्थ्य शरीर के लिए खतरा बन गई है। यह बीमारी देश के लिये खतरा न बने हमें यह देखना होगा और उसको वहीं खत्म करने का संकल्प लेना होगा जहां से इसका जन्म हुआ है। सचदेवा ने कहा कि आजकल हम एक ओर मोबाइल विडिओ वैंनों के माध्यम से केजरीवाल के विरूद्ध एक विशेष झूठा कहीं का कैम्पेन चला रहे तो वहीं हम दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जन चेतना सभाओं का आयोजन कर जनता के बीच केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक अन्य विषय जिस पर मै आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ वह है प्रशासकीय आराजकता जो हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े आदेश के बाद से हम दिल्ली में देख रहे हैं। माननीय न्यायालय के आदेश पर हम कोई टिपण्णी नही करना चाहते पर जिस तरह केजरीवाल सरकार इस आदेश की आड़ मे प्रशासकीय अधिकारियों को डरा धमका कर अपने विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों को दबाना चाह रही है वह निंदनीय है। सचदेवा ने कहा कि आज की बैठक में हम एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे जिसके प्रथम चरण में हम प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा दिल्ली के विकास में दिये योगदान पर चर्चा कर आभार प्रकट करेंगे तो वहीं दूसरे चरण में दिल्ली को आराजकता एवं भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल रही स्थानिय अरविंद केजरीवाल सरकार के कुकृत्यों की निंदा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *